*आस्था, तपस्या और नारी शक्ति का उत्सव है हरतालिका तीज — सुरोतीलाल लकड़ा*
*आस्था, तपस्या और नारी शक्ति का उत्सव है हरतालिका तीज — सुरोतीलाल लकड़ा*

*आस्था, तपस्या और नारी शक्ति का उत्सव है हरतालिका तीज — सुरोतीलाल लकड़ा*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
“मातृशक्ति के त्याग और समर्पण को नमन, हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं — सुरोतीलाल लकड़ा”
सरायपाली। सरायपाली विधानसभा के भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने हरतालिका तीज के पावन पर्व पर प्रदेश की समस्त माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।
लकड़ा ने कहा कि हरतालिका तीज हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और नारी शक्ति के त्याग एवं समर्पण का पावन प्रतीक है। माता पार्वती की तपस्या और संकल्प से प्रेरणा लेने वाला यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, प्रेम और मंगलकामना की भावना को और प्रगाढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति परिवार की शक्ति, संस्कारों की संवाहक और समाज की आधारशिला है। नारी का सम्मान और सशक्तिकरण ही सशक्त परिवार एवं समृद्ध राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
लकड़ा ने भगवान शिव एवं माता पार्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि हरतालिका तीज का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हमारी मातृशक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आनंद का संचार करे।
प्रदेश की समस्त माताओं एवं बहनों को हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई, मंगलमय शुभकामनाएं एवं अनंत अभिनंदन।
