यूपी

सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय ने किया गुरसरांय थाने का त्रैमासिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने आज रविवार को गुरसरांय थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी का पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी देकर औपचारिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय ने थाने के विभिन्न कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों,अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क,मालखाना और हवालात की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और विवेचकों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने थाने की साफ़-सफाई और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया। विशेष रूप से पीयूष कुमार पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि फरियादियों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!