प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प — सुरोतीलाल लकड़ा*
प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प — सुरोतीलाल लकड़ा*

*प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प — सुरोतीलाल लकड़ा*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
“सेवा से राष्ट्रनिर्माण तक-मोदी जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान’ : सुरोतीलाल लकड़ा”
सरायपाली – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा, जनकल्याण, जनजागरूकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की प्रेरणादायी गाथा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य इस गौरवपूर्ण यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
लकड़ा ने भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए जन-जन की सहभागिता का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि—
“सेवा संकल्प अभियान केवल एक माह की गतिविधि नहीं, बल्कि सेवा को संस्कार, जनकल्याण को दायित्व और राष्ट्रनिर्माण को जीवन का संकल्प बनाने का अवसर है। आइए, प्रधानमंत्री जी की राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।”