Uncategorized

दुनावा चौकी प्रभारी होंगे उपनिरीक्षक नितिन उइके

पुलिस व्यवस्था में बदलाव, जल्द संभालेंगे चौकी की कमान

दुनावा। पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक नितिन उइके को दुनावा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जल्द ही दुनावा चौकी पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे।

नितिन उइके के चौकी प्रभारी बनने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारियां उनके सामने रहेंगी। दुनावा चौकी क्षेत्र में लगातार पुलिस की सक्रियता बनाए रखना और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

स्थानीय स्तर पर चौकी प्रभारी के बदलाव को लेकर लोगों की नजर अब नई पुलिस व्यवस्था पर है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए चौकी प्रभारी के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा।

सौरभ सूर्यवंशी

जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!