यूपी
झांसी में टोड़ीफतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे कानून एवं शांति व्यवस्था अभियान के तहत टोड़ीफतेहपुर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए केस सं. 1091/10 धारा 323/504/506 से संबंधित अभियुक्त केहार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रानापुरा तथा केस सं. 154/13 धारा 147/427/323/504/50 से संबंधित अभियुक्त मुन्ना उम्र 65 वर्ष निवासी गढा को गिरफ्तार कर न्यायालय गरौठा के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल,उपनिरीक्षक भंवर सिंह,रि.कां मनीष कुमार,रि.कां संजय कुमार रावत आदि लोग शामिल रहे।




