E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*रायपुर में आज शाम ट्रैफिक अलर्ट,

शाम 6 बजे मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक कई रास्ते रहेंगे बंद* , *इन रास्तों से बचें*

*रायपुर में आज शाम ट्रैफिक अलर्ट, शाम 6 बजे मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक कई रास्ते रहेंगे बंद* , *इन रास्तों से बचें*
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।*

रायपुर में आज आयोजित होने वाले “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मरीन ड्राइव से शारदा चौक तक होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

🚫 इन मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहेगा(सायं 18:00 बजे से 20:30बजे तक) :-
🔸*तेलीबांधा->भगत सिंह चौक -> अम्बेडकर/खजाना चौक->शास्त्री चौक ->जय स्तंभ चौक ->शारदा चौक तक :दोनों ओर*
🔸*भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडर ब्रिज तक :दोनों ओर*
🔸*आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक:दोनों ओर*

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था
– गॉस मेमोरियल ग्राउंड
– मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
– ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
– शांति नगर विमतारा रोड
– सूर्य नमस्कार केनाल रोड
– BTI ग्राउंड, शंकर नगर
आम नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि 17 सितंबर 2026 को सायं 18:00 से 20:30 तक कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!