E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला

सौर ऊर्जा अपनाने लोगों को किया प्रेरित* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सौर ऊर्जा अपनाने लोगों को किया प्रेरित* 

 

 

राजनांदगांव। पीएम सूर्य घर योजना को लेकर राजनांदगांव नगर निगम में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसुदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित पार्षद गण और आम नागरिक शामिल हुए।

 

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिक निगम के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में सौर उर्जा का उपयोग करने वाले लोगों ने अपने अनुवभ साझा करते हुए योजना का लाभ बताया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता गुरुदयाल सिंह होरा ने बताया कि सोलर पैनल की औसत आयु 25 वर्ष है और इस पर किसी प्रकार का मेटनेंस पर अतिरिक्त खर्च वहन नही करना पड़ता है ।

 

 

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले मे 4 हजार से अधिक लोगो ने अपने घरो मे सोलर पैनल लगाये है और 12 ऐसे परिवार है जिनका महिने का बिजली बिल शून्य हो गये है और वे ऊर्जा दाता बन गए है । महापौर मधुसुदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत की कल्पना तभी संभव होगा जब देश का हर व्यक्ति आत्म निर्भर होगा । उन्होने कहा कि परिवार , समाज के माध्यम से राष्ट्र विकसीत होगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हमे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाती है।

 

कार्यशाला में अधिकारियों ने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं योजना से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत स्टाल भी लगाये गए थे ।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!