यूपी
पंडवाहा में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, बैंक ग्राहकों को दिए सुरक्षा टिप्स

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
टोडीफतेहपुर (झांसी)। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के निर्देशन में चौकी प्रभारी पंडवाहा ने पुलिस बल के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पंडवाहा का दौरा किया। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों और नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा ल अपना पासवर्ड,ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अज्ञात नंबर से आए संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें। फर्जी कॉल या लॉटरी के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।



