*आशीष पटेल को मिली भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी*
*आशीष पटेल को मिली भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी*

*आशीष पटेल को मिली भारतीय जन क्रांति परिषद आस्था भारत में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
बलौदा बाजार/छत्तीसगढ़।
भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आशीष पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति
14 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि आशीष पटेल, पिता श्री कौशल पटेल, निवासी कुम्हारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ को संगठन के संविधान, सिद्धांतों, उद्देश्यों एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी
प्रदेश संयोजक के रूप में आशीष पटेल से संगठन के कार्यों को प्रदेश स्तर पर विस्तार देने, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति पत्र भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष चंद्र त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र में आशीष पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
नई जिम्मेदारी पर आशीष पटेल ने जताया आभार
प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर आशीष पटेल ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा संगठन के निर्धारित उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
