Uncategorized

सेवा संकल्प का आगाज रक्तदान से, कालापीपल के GEN-Z युवाओं में दिखा गजब का उत्साह..!

✒️✍️भारत संवाद ✍️✒️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,देशभर में इस अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,कालापीपल में आयोजित शिविर में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान में सहभागिता की,खासकर युवा वर्ग में रक्तदान को लेकर उत्साह नजर आया,युवाओं ने आगे बढ़कर रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया,
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है,GEN-Z युवाओं ने दिखाया सेवा का जज्बा कालापीपल के युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने शिविर की खास बना दिया…!

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान के जरिए युवाओं ने ‘सेवा पहले’ का संदेश देते हुए सामाजिक सरोकार में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!