Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

मुहूर्त के साथ शुरू हुई गेहूं खरीदी: गिरिराज व प्रभु श्री वेयरहाउस में टोल कांटे की पूजा, किसानों का हुआ सम्मान

कांटाफोड़ – क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। गुरुवार को गिरिराज वेयरहाउस एवं प्रभु श्री वेयरहाउस में टोल कांटे की पूजा-अर्चना कर तुलाई प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर किसानों का हार-माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
प्रभु श्री वेयरहाउस में सोसायटी प्रबंधक ज्ञानेंद्र जोशी ने शुभ मुहूर्त में पहली तुलाई कर खरीदी कार्य प्रारंभ किया। वहीं गिरिराज वेयरहाउस में मुकेश जायसवाल द्वारा तुलाई का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान शाखा प्रबंधक सुखलाल मौर्य ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए तुलाई प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से गिरिराज वेयरहाउस के ओमप्रकाश होलानी ने मुहूर्त पूजन से लेकर तुलाई व्यवस्था तक सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी तथा स्लॉट व्यवस्था के अनुसार तुलाई कर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
शुभ मुहूर्त में खरीदी शुरू होने से किसानों में संतोष और उत्साह नजर आया। इस अवसर पर लोहारदा नगर अध्यक्ष वंशीलाल भूतड़ा, नंदकिशोर बाल्दी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पंसारी, विजय जोशी, छगनलाल राठौर, नरेंद्र मूंदड़ा पुरुषोत्तम बियानी , प्रदीप डाबी, संजय गुप्ता, बलदाऊ दुबे, मोहित जोनवाल, रवि पटेल, मनोज तापड़िया, सिताराम जारवाल, किशोर ठेकेदार, विक्रांत, दर्शन सत्तावन, राहुल मीणा एवं संस्कार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!