भूराराम कॉलोनी की पेयजल समस्या सुन पिघला महावीर सिंह राणावत का दिल, 10 दिन में समाधान का वादा
नया सानवाड़ा में जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय हुए सरपंच पद प्रत्याशी महावीर सिंह, वर्षों से पानी को तरस रहे परिवारों की सुनी पीड़ा; ग्रामीणों ने तिलक, पुष्पहार और गुड़ खिलाकर दिया आशीर्वाद।

*नया सानवाड़ा। सरपंच का चुनाव केवल पद हासिल करने का नहीं, बल्कि गांव के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उनकी समस्याओं को समझने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ नया सानवाड़ा के सरपंच पद प्रत्याशी महावीर सिंह राणावत भूराराम कॉलोनी पहुंचे, जहां कॉलोनीवासियों ने उन्हें वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की व्यथा सुनकर महावीर सिंह ने समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया और 10 दिनों के भीतर पानी की समस्या दूर करने की घोषणा की।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि कई वर्ष बीत गए, पंचायतें बदलीं, सरपंच बदले, लेकिन उनकी कॉलोनी के हालात नहीं बदले। घरों में नल कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं आता। वहीं, कॉलोनी में लगे हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़े हैं। ऐसे में पेयजल के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि आज भी कॉलोनी की महिलाओं को सुबह उठकर करीब दो किलोमीटर दूर से सिर पर घड़ा रखकर पानी लाना पड़ता है। रोजमर्रा की इस परेशानी के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
*ग्रामीणों की पीड़ा सुन दिया भरोसा*
कॉलोनीवासियों की परेशानी सुनने के बाद महावीर सिंह राणावत ने पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों के भीतर समाधान करवाने का वादा किया। उनकी इस घोषणा से कॉलोनीवासियों में उम्मीद जगी। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने महावीर सिंह के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें पुष्पहार पहनाए, गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवाया और आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव में उन्हें समर्थन देने की बात भी कही।
महावीर सिंह के प्रति ग्रामीणों का यह अपनापन और वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद इस मुलाकात का प्रमुख आकर्षण रही।
*पंक्तियां, जो बनीं चर्चा का विषय
“जो दर्द गांव का अपना समझे, वही जनसेवा की राह पर चलता है, जो प्यासे घरों की पीड़ा सुने, वही जनता के दिल में बसता है।
न पद का घमंड, न वादों का शोर, जनता की समस्या का समाधान हो, यही संकल्प हो हर ओर।”

