E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

⁕ चौकी चिखली पुलिस की नशे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही 

क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी 

दिनांक 04.10.2026 

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह, राजनादगांव  संगीता सिंह राजनादगाँव!

⁕ चौकी चिखली पुलिस की नशे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही 

⁕ क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार कार्यवाही जारी 

⁕ अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

⁕ आरोपी के कब्जे से 01.913 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000 रूपये जप्त।

⁕ आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले है दर्ज

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले को नशामुक्त बनाने हेतु क्षेत्र मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुण्डा बदमाश , और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 04.10.2026 को गठुला पुल आरएमसी फैक्ट्री रोड के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने के फिराक मे ग्राहक तलाश रहा है कि पुख्ता सूचना प्राप्त कर टीम तैयार कर गठुला पुल आरएमसी फैक्ट्री रोड के पास दबीश देकर कर चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी कौशलेन्द्र साहू उर्फ कास्तु पिता मोहनलाल साहू उम्र 22 साल साकिन शंकरपुर तालाब पार वार्ड नं. 07 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. स्थायी पता बोरसी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग के कब्जे से एक स्लेटी रंग के बैग मे रखे 01.913 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000 रूपये के साथ रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे जिले के अलग-अलग थानो मे हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज है।

 

आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराधिक रिकार्ड – थाना डोंगरगढ़ मे अपराध क्रमांक 656/2023 धारा 302,307,147,148,149 भादवि, थाना कोतवाली मे अप.क्र. 528/23 294,506,324,34 भादवि, अप.क्र. 338/25 धारा 191(2),191(3),190,109 बीएनएस, चौकी चिखली मे अप.क्र. 371/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, अप.क्र. 235/22 धारा 307 भादवि।

 

 

नाम आरोपी – कौशलेन्द्र साहू उर्फ कास्तु पिता मोहनलाल साहू उम्र 22 साल साकिन शंकरपुर तालाब पार वार्ड नं. 07 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. स्थायी पता बोरसी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग

 

जप्ती- 01.913 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000 रूपये

 

 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सहायक उप निरी. शत्रुहन टण्डन, विनोद कुमार वर्मा, प्र.आर. अरूण नेताम, आदित्य सोलंकी , सुनील बैरागी, रंजीत चौरसिया,जयराम निषाद, राजकुमार बंजारा, अमित सोनी, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!