*मोटरसायकल चोरी गिरोह का पर्दाफाश — 02 आरोपी गिरफ्तार,07 चोरी की मोटरसायकल बरामद**
*साइबर सेल एवं थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*

*दिनांक 04.10.2026*
*जिला राजनांदगांव*
*मोटरसायकल चोरी गिरोह का पर्दाफाश — 02 आरोपी गिरफ्तार,07 चोरी की मोटरसायकल बरामद**
*साइबर सेल एवं थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनादगांव
* 🔹*सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी।*
🔹* *आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 07 मोटरसायकल बरामद।*
🔹* *चोरी की मोटरसायकल खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार।*
🔹* *राजनांदगांव, दुर्ग एवं बालोद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मोटरसायकल चोरी की घटनाओं का खुलासा।*
🔹* *02 फर्जी आरसी एवं 01 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद।*
* 🔹*साइबर सेल की तकनीकी जांच से चोरी की वारदातों की कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।*
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कीर्तन राठौर* के मार्गदर्शन में *नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन* एवं *डीएसपी क्राइम श्री सत्यप्रकाश तिवारी* के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को मोटरसायकल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*थाना बसंतपुर* में प्रार्थी जयकुमार सिन्हा, निवासी शिकारीमहका द्वारा दिनांक 06.09.2026 को अपनी मोटरसायकल HF Deluxe क्रमांक CG 08 W 7699 को साइंस कॉलेज स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम के गेट नंबर-02 के पास खड़ी करने तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 432/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए *साइबर सेल* एवं *थाना बसंतपुर पुलिस* की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध देवाशीष गजेन्द्र को दिनांक 03.10.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने उक्त मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार करने के साथ-साथ राजनांदगांव, दुर्ग एवं बालोद जिले में अन्य मोटरसायकल चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही एवं उसके बताए अनुसार कुल *07 चोरी की मोटरसायकल बरामद की गई।*
जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा चोरी की गई मोटरसायकलों में से *03 मोटरसायकल आरोपी शेख अमीन, निवासी तिफरा, बिलासपुर* को बिक्री करना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी शेख अमीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त 03 मोटरसायकल बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त आरोपी देवाशीष गजेन्द्र के कब्जे से 04 मोटरसायकल, 02 फर्जी आरसी एवं 01 फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
चोरी की मोटरसायकलों का विवरण
1. HF Deluxe – CG 08 W 7699
2. Passion Pro – CG 07 BK 5873, गौरव पथ, राजनांदगांव
3. HF Deluxe – CG 06 GD 5286, नया बस स्टैंड क्षेत्र, राजनांदगांव
4. Passion Pro – CG 08 AA 6472, कलेक्टोरेट परिसर, राजनांदगांव
5. SB Shine – CG 07 BS 3785, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद
6. Honda मोटरसायकल – CG 07 CP 6004, सिविक सेंटर, भिलाई नगर, जिला दुर्ग
7. Honda Shine – OLX के माध्यम से खरीदी गई मोटरसायकल
उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को दिनांक 04.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में विवेचना जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. देवाशीष गजेन्द्र
पिता– हेमंत कुमार गजेन्द्र, उम्र 30 वर्ष
निवासी– परसतरई, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद
2. शेख अमीन
पिता– गुलाम मोहम्मद, उम्र 33 वर्ष
निवासी– तिफरा देवनगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
राजनांदगांव पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
