लोकल न्यूज़

समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक डॉ. कमलाकांत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


श्रीनगर (दलछपरा)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक डॉ. कमलाकांत यादव का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. कमलाकांत यादव ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने अमृतसर में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1973 में मेडिकल बोर्ड से बाहर होने के बाद उन्होंने अपना जीवन चिकित्सा और समाजसेवा को समर्पित कर दिया।
चिकित्सक के रूप में उन्होंने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को लंबे समय तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों जरूरतमंद परिवारों के विवाह में सहयोग किया।
क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!