E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

NGT का कड़ा रुख़ : बलिया के इस ईट भट्टे पर लगी रोक

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से बंद किया गया संचालन

बलिया। पर्यावरण के संतुलन एवं उसके मानक अनुरूप व्यवसायिक संस्थानों के नियमन के लिये बनी संस्था राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में बलिया जनपद के सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसका संचालन बंद करा दिया।

भट्ठे की जांच करती NGT व प्रशासन की संयुक्त टीम

प्जारशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओ0ए0 संख्या 425/ 2025 राम पुकार चौहान बनाम केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन तथा जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर गठित समिति ने 10 मार्च 2026 को ग्राम तेन्दुआ, तहसील सिकन्दरपुर स्थित मेसर्स नसीरुद्दीन खान ईंट भट्ठा (वर्तमान नाम मेसर्स अगम इंटरप्राइजेज) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आजमगढ़ तथा खान अधिकारी, जनपद बलिया की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम ने भट्ठे का विधिवत निरीक्षण करने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी बंदी आदेश का पालन कराते हुए ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

कार्रवाई के दौरान भट्ठे में जल रही आग को पानी डालकर बुझाया गया। साथ ही भट्ठा संचालक से लिखित रूप में यह आश्वासन भी लिया गया कि अगले आदेश तक ईंट भट्ठे का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में पर्यावरणीय मानकों तथा न्यायालय और प्राधिकरण के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अवैध संचालन या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!