E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*दुर्घटना बलौदाबाजार सड़क हादसे में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत,* 

 *परिवार में मचा कोहराम* 

*दुर्घटना बलौदाबाजार सड़क हादसे में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत,* 

 *परिवार में मचा कोहराम* 

 *शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।

* 

बलौदाबाजार ।जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत हो गई। घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इनमें से प्रेम धीवर (18) की सोमवार को ही बलौदाबाजार अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर हालत में रायपुर रेफर किए गए राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे।

 

खबर के मुताबिक, कोरासी गांव के रहने वाले प्रेम धीवर ने इसी गांव के अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर और पलारी के खिलेश्वर धीव के साथ पलारी जाने का प्लान बनाया। तीनों युवक नवरात्रि में सोमवार देर रात बाइक से दौदे से पलारी आ रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रेम धीवर की बलौदाबाजार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।

 

राज धीवर और खिलेश्वर धीवर का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के तीसरे दिन दोनों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। देर रात शव गांव लाए गए।

 

 

हादसे में जान गंवाने वाले प्रेम धीवर और खिलेश्वर धीवर एक ही गांव के रहने वाले थे, जबकि राज धीवर पलारी का रहने वाला था। तीनों आपस में मौसी के परिवार से रिश्तेदार थे। प्रेम के पिता दौदे में होटल चलाते हैं। प्रेम भी पिता के साथ होटल में काम करता था। तीनों नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घोटिया मोड़ को हादसों के लिहाज से ब्लैक स्पॉट माना जाता है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!