Uncategorizedछत्तीसगढ़

 *प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।*

 *प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।*

*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध खरीदी-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल

 

*झिलमिला-बैदपाली रोड पर पुलिस की घेराबंदी, 690 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam बरामद, किमती 55,200 रूपये।*

 

*तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित 01 लाख 05 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त।*

 

*मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

 

दिनांक 14.10.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट भारी मात्रा में लेकर बैदपाली रोड़ झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली की ओर आने वाले है कि सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम बैदपाली रोड़ बाजार पडाव के पास कुछ देर निगरानी करने पर, मुखबीर के बताये हुलिये केअनुसार एक मो.सा. एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी- 06, जीजे- 5116 में चार लोग सवार होकर आ रहे थे, जिन्हे मौके पर धेराबंदी कर दबोचा गया। उनके पास रखे थैले की जाॅच करने पर झोले से नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया। पुछताछ पर उक्त टेबलेट अपने ग्राहको को बेचने के लिये लाना बताये। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg 69 पत्ता, (प्रत्येक पत्ता में 10 नग), कुल 690 नग कीमती 55,200 रू मौके पर बरामद कर एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू सहित जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अप.क्र. 359/26 धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम-*

01- शेखर बाघ पिता विमल बाघ उम्र 19 वर्ष साकिन डोंगरीपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली।

02- विवेकानंद बंछोर पिता रेवाशंकर बंछोर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली।

03- अनुराग दास पिता रामाधर दास उम्र 19 वर्ष साकिन टावरपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली।

04- दिनेश सिंह राजपूत पिता आनंद सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी बैदपाली थाना सरायपाली।

 

*जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-*

01- प्रतिबंधित टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg, 69 पत्ता, कुल 690 नग कीमती 55,200 रू 02- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू

 

*जुमला जप्त संपत्ति किमती 1,05,200 रूपये।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!