E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*रायपुर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अनिमेष कुजूर से CM साय ने की मुलाकात,* 

*कहा – छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित* 

*रायपुर एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अनिमेष कुजूर से CM साय ने की मुलाकात,* 

 *कहा – छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित* 

 

 *शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।* 

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट अनिमेष कुजूर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने अनिमेष को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

 

जशपुर की माटी के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

 

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर की माटी के बेटे अनिमेष कुजूर ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम द्वारा राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करना इस सफलता को और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने अनिमेष से एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन, प्रशिक्षण और अब तक की खेल यात्रा को लेकर आत्मीय चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि अनिमेष की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

 

गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

 

 

अनिमेष कुजूर मूल रूप से जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुईटांगर के निवासी हैं। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में 41.06 सेकंड का समय दर्ज कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया। ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले अनिमेष की यह यात्रा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

 

खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने पर सरकार का जोर

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस्तर से लेकर सरगुजा और जशपुर तक जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि इन प्रतिभाओं की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास को युवाओं के सर्वांगीण विकास से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने के अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

अनिमेष की सफलता से नई पीढ़ी को मिली प्रेरणा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष जैसे खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश में विकसित हो रही नई खेल संस्कृति को मजबूती देती है। उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को यह संदेश देती हैं कि अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। मुलाकात के दौरान अनिमेष कुजूर ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा देश के लिए और पदक जीतने की कामना की। इस अवसर पर अनिमेष कुजूर के पिता अमृत कुजूर, माता रीना कुजूर, एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!