*शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति ने परम पूज्य महाराज राजीव लोचन जी का किया भव्य नागरिक अभिनंदन*
नगर के प्रतिष्ठित गोविंद दास निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज एक गरिमामय एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति ने परम पूज्य महाराज राजीव लोचन जी का किया भव्य नागरिक अभिनंदन*
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।*
राजनांदगांव। नगर के प्रतिष्ठित गोविंद दास निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज एक गरिमामय एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में तत्पर ‘शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति’ द्वारा परम पूज्य महाराज राजीव लोचन जी का भावभिना अभिनंदन किया गया।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूज्य महाराज जी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका हार्दिक सम्मान एवं अभिनंदन किया। महाराज जी के आगमन से संपूर्ण ऑडिटोरियम परिसर भक्तिमय एवं ऊर्जावान वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए समिति के अध्यक्ष शेखर ठाकुर ने कहा, “पूज्य महाराज राजीव लोचन जी का सानिध्य और मार्गदर्शन समाज के लिए अत्यंत वंदनीय है। उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलकर समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। आज उन्हें सम्मानित करना हमारी समिति के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है।”
इस अवसर पर शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष शेखर ठाकुर के साथ समिति के प्रमुख सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूज्य महाराज जी ने उपस्थित जनसमूह को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान करते हुए समिति के जनकल्याणकारी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

राजनांदगांव: गोविंद दास निर्मलकर ऑडिटोरियम में पूज्य महाराज राजीव लोचन का हुआ भव्य सम्मान
शिव शक्ति धर्मार्थ सेवा समिति ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर महाराज राजीव लोचन जी का किया अभिनंदन
अध्यक्ष शेखर ठाकुर व समिति सदस्यों की मौजूदगी में पूज्य महाराज राजीव लोचन जी का हुआ नागरिक अभिनंदन


