E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*हत्या का खुलासा : बिरयानी की चाहत और नशे की लत ने बनाया कातिल

1 बालिग व 4 नाबालिग गिरफ्तार!!*

*हत्या का खुलासा : बिरयानी की चाहत और नशे की लत ने बनाया कातिल, 1 बालिग व 4 नाबालिग गिरफ्तार!!*

 

शेखर ठाकुर(संपादक)

रायगढ़- जूटमिल थाना पुलिस ने सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के सनसनीखेज मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. बिरयानी खाने और नशे की लत को पूरा करने के लिए रुपए जुटाने की नीयत से लूटपाट कर चाकू मारकर हत्या करने वाले एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को पुलिस ने हिरासत में लिया है.प्रारंभिक जांच और पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी नशे के आदी हैं और घटना की रात बिरयानी खाने के लिए पैसों का जुगाड़ कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ट्रक के पास सो रहे एक व्यक्ति की जेब से रुपए और मोबाइल निकालने का प्रयास किया.जेब टटोलने के दौरान पीड़ित व्यक्ति जाग गया और उसने लूटपाट का कड़ा विरोध किया. विरोध से बौखलाए आरोपियों में से एक नाबालिग ने अपने पास रखे बटन चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.एक बालिग आरोपी राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 वर्ष) एवं 4 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग).अज्ञात शव मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूक्ष्म जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से महज 24 घंटे के अंदर इस अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दिया. एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस जटिल मामले का इतनी तेजी से सफल खुलासा करने वाली पूरी पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें नकद इनाम देने की घोषणा की है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!