*बिरयानी सेन्टरोे में जॉच की कार्यवाही जारी*
*संयुक्त टीम द्वारा नंदई रोड के बिरयानी सेन्टरो की जॉच कर 3 सिलेण्डर किए जप्त*

*बिरयानी सेन्टरोे में जॉच की कार्यवाही जारी*
*संयुक्त टीम द्वारा नंदई रोड के बिरयानी सेन्टरो की जॉच कर 3 सिलेण्डर किए जप्त*
शेखर ठाकुर संपादक ( छत्तीसगढ़ )
*महापौर ने सुबह नंदई वार्ड विजिट के दौरान मटन मार्केट निरीक्षण कर*
*व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश*
राजनांदगांव 27 अक्टूबर। अतिक्रमण कर एवं अवैध रूप से मांस विक्रय करने वालो के विरूद्ध नगर निगम, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज शाम नंदई रोड के बिरयानी सेन्टरों में टीम द्वारा जॉच कर सिलेण्डर जप्त की गयी। वही सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव नंदई वार्ड विजिट के दौरान मटन मार्केट से निकला मीट अपशिष्ट पशु पक्षियों द्वारा घरो के आस पास छोडने की शिकायत पर मटन मार्केट का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव सुबह निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम एवं निगम अधिकारियो के साथ नंदई क्षेत्र में साफ सफाई का जायजा लेकर आगामी दीवाली त्योहार को देखते हुए हाट बाजार, मटन मार्केट सहित नंदई क्षेत्र में सुचारू साफ सफाई के निर्देश दिए। नंदई वासियो द्वारा मटन मार्केट का निकला मीट अपशिष्ट पक्षी चील एवं गिद्ध तथा जानवरो के द्वारा घरो के आस पास छोडने की शिकायत पर मटन मार्केट का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियो से कहा कि मटन मार्केट का व्यवस्था दुरूस्त किया जाए। साथ ही मांस अपशिष्ट को मौके पर ही जलाने के लिए इंसिनेरेटर सिस्टम लगाया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अधिकारी व कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे ने जानकारी दी कि इंसिनेरेटर सिस्टम लगाने निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण मेे है। सिस्टम लग जाने से मांस अपशिष्ट प्रति घण्टा 100 किलो जलाया जा सकता है। महापौर ने कहा कि इंसिनेरेटर सिस्टम लगाने प्राथमिकता दी जाए ताकि नंदई वासियो को गंदगी से निजात मिल सके। साथ ही मटन मार्केट में अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त कर साफ सफाई का विशेष ध्यान देने निर्देशित किए।
वही अवैध मांस मटन विक्रय करने वाले होटल, दुकान व ठेला की जॉच की कडी में आज शाम नंदई के बिरयानी सेन्टरों में नगर निगम,खाद्य,खाद्य व औषधि तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम दबिश देकर लायसेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति तथा साफ सफाई एवं सिलेण्डर आदि की जॉच किये जिसमें ढीमर चिकन सेन्टर,के.जी.एन. चिकन सेन्टर तथा लक्की चिकन सेन्टर में व्यवसायिक के स्थान पर घरेलू सिलेण्डर का उपयोग करते पाये जाने पर 1-1 सिलेण्डर कुल 3 सिलेण्डर जप्त किए गये तथा उपरोक्त तीनो सेन्टर के अलावा नंदई क्षेत्र के अंसारी चिकन, अल जमजम बिरयानी सेन्टर आदि की जॉच कर चिकन बिरयानी खाद्य पदार्थो का खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जॉच करने सेम्पल लिया गया तथा लायसेंस संबंधी दस्तावेज की जॉच की गयी। निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लायसेंस एवं खाद्य सामाग्री,सिलेण्डर तथा साफ सफाई व सुरक्षा की जॉच कर बिना फूड लायसेंस एवं अवैध मांस विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है।

