दमोह में 5 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या
कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार; गांव में पसरा मातम

जिला ब्यूरो चीफ अरविन्द सिंह लोधी मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार को करीब 5 वर्ष के मासूम देवेंद्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेसुध हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। तेंदूखेड़ा के एसडीओपी अर्चना अहीर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष यादव तथा माधव राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अखिलेश आदिवासी के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल बड़ी खबर यह है कि मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और जांच प्रक्रिया जारी है।




