Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़

112 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

112 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

केशकाल, 6 मार्च। केशकाल पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 112.076 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 11 लाख 20 हजार 760 रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही काले रंग की वोक्सवैगन कार क्रमांक MH02 BR 0045 भी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान 5 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की वोक्सवैगन कार में उड़ीसा से रायपुर की ओर गांजा तस्करी की जा रही है और वाहन जगदलपुर–केशकाल मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर थाना केशकाल के सामने पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन का इंतजार किया।

कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज रफ्तार से कांकेर की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शासकीय वाहन से पीछा किया। घाटी क्षेत्र में वाहन नहीं रुकने पर दादरगढ़ पुलिस सहायता केंद्र के पास बेरिकेटिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक ने बेरिकेट को टक्कर मार दी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

पुलिस से बचने के लिए चालक वाहन से कूदकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैतान सिंह गौर (28 वर्ष) निवासी मुरलिया, तहसील बैगुन, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप से पैक 27 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 112.076 किलोग्राम है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास बघेल, एसआई सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक प्रशांत जुर्री सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!