Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

लो-वोल्टेज से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, केशकाल बस स्टैंड जाम — प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त

केशकाल, जिला कोंडागांव।

 

लो-वोल्टेज से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, केशकाल बस स्टैंड जाम — प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त

केशकाल, जिला कोंडागांव।

केशकाल विधानसभा क्षेत्र के बोरगांव सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से चल रही लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। किसानों द्वारा 10 मार्च 2026 को विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।

गुरुवार 12 मार्च 2026 को करीब 300 से अधिक किसान बोरगांव के रावणभाठा मैदान में एकत्रित हुए और अपनी बिजली समस्या को लेकर विद्युत मंडल केशकाल का घेराव करने के लिए रवाना हुए।

किसान जब केशकाल पहुंचे तो बस स्टैंड में रुककर कांग्रेस नेताओं और किसानों ने अपनी बात रखी, जिसके बाद कुछ समय के लिए बस स्टैंड में जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया। मौके पर केशकाल पुलिस, तहसीलदार और पटवारी मौजूद रहे तथा पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी की गई।

इस दौरान प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों से चर्चा की और 11 फीडरों से प्रतिदिन 6 से 8 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने बस स्टैंड से जाम हटा दिया।

किसानों ने कहा कि यदि आने वाले समय में बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!