E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशबिहारयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

दो बाईकों की टक्कर में पति पत्नी घायल

दुधमुंही बच्ची का सुरक्षित बच जाना सुखद्

बलिया। जिले भर में प्रशासन की लगातार सख्ती के बावजूद लोगों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं मंगलवार सुबह भी बेल्थरा रोड के अखोप पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए गनीमत  यह रही की उनकी लगभग 10 की बच्ची सुरक्षित बच गई

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिपाह गांव निवासी रामकिशन (28) अपनी पत्नी सविता(24) व लगभग 10 माह की बच्ची के  साथ गांव से बेल्थरा रोड की ओर आ रहे थे तभी अखोप गांव के पेट्रोल पम्प के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने अचानक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण बाईक पर सवार पती पत्नी व बच्ची सड़क पर जा गिरे जिसमें सर पर चोट लगने के कारण जहां रामकिशन की हालत गंभीर हो गई वहीं पत्नी सविता जो की गर्भवती बताई जा रही है वह कंधे पर चोट लगने से ज़ख्मी हो गई लेकिन इतनी गंभीर घटना के बावजूद सुखद बात ये रही कि गोद में मौजूद दुधमुंही बच्ची बिल्कुल सुरक्षित बच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड लाया गया जहां वर्तमान मे  घायलों का चल रहा है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!