केशकाल में पेट्रोल-डीजल संकट से हड़कंप, अब राशन को लेकर भी बढ़ी चिंता
केशकाल/कोंडागांव।

केशकाल में पेट्रोल-डीजल संकट से हड़कंप, अब राशन को लेकर भी बढ़ी चिंता
केशकाल/कोंडागांव।
नगर केशकाल में पेट्रोल और डीजल की अचानक कमी होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जानकारी के अनुसार, ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने से कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
इस वजह से आम लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन ईंधन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आवश्यक वस्तुओं, खासकर राशन की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर राशन को लेकर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि हालात सामान्य हो सकें। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संकट को लेकर क्या कदम उठाता है और लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।



