
लखनऊ.श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज आफ इन्जीनियरिंग एण्ड मैनेजमेण्ट, लखनऊ के रोबोटिक्स क्लब ने 19 से 22 मार्च 2026 तक आई.आई.टी., कानपुर में आयोजित टेककृति-2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिष्ठित संस्थानों की कुशल टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए रोबोटिक्स क्लब ने उल्लेखनीय तकनीकी विशेषज्ञता, रणनीतिक क्रियान्वयन और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का परिचय दिया।
विजेता टीम में छात्र सम्मिलित थे –
सार्थक पाण्डेय-सीएसई-चतुर्थ वर्ष, प्रियांशु पाण्डेय-डीएस-तृतीय वर्ष, अमन सिंधी-इसीई-तुतीय वर्ष, अथर्व-इसीई-द्वितीय वर्ष और सूर्यांश सिंह-आईओटी-द्वितीय वर्ष।
इस प्रतियोगिता में एसआरएमसीईएम रोबो टीम ने राबोवाॅर 30 कि.ग्रा. में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो इस महोत्सव की तकनीकी रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण और उच्च तीव्रता वाली स्पर्धाओं में से एक थी। इस प्रतियोगिता में उन्नत मैकेनिकल डिजाइन, सुदृढ़ फैब्रिकेशन, कुशल पावर मैनेजमेण्ट और सामरिक नियंत्रण की आवश्यकता थी। सटीक इन्जीनियंरिंग और समन्वित टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए एसआरएमसीईएम टीम ने कड़े प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक आपने नाम किया जो संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
टेककृति 2026 में मिली यह जीत एसआरएमसीईएम रोबोटिक्स क्लब के नवाचार, अनुशासित तैयारी और तकनीकी निपुणता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। यह सफलता राबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एसआरएमसीईएम की प्रयोगात्मक शिक्षा और प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता की सुदृढ़ संस्कृति को रेखांकित करती है। माना जा रहा है कि यह उपलब्धि भविष्य के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने और राबोटिक्स व तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्ररित करेगी।


