पिण्डवाड़ा की बेटी यशस्वी सोलंकी ने रचा इतिहास, ‘श्रेष्ठा योजना’ में राष्ट्रीय स्तर पर पाई 2917वीं रैंक
पिण्डवाड़ा की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेष्ठा योजना में यशस्वी सोलंकी की शानदार राष्ट्रीय रैंक
रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)
पिण्डवाड़ा। स्थानीय ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8वीं की प्रतिभाशाली छात्रा यशस्वी सोलंकी ने ‘श्रेष्ठा योजना’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 2917वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
यशस्वी के पिता चेतन कुमार ने अपनी पुत्री की सफलता पर खुशी जताई। इस चयन के बाद यशस्वी अब देश के प्रतिष्ठित आवासीय CBSE स्कूलों में प्रवेश की पात्र बन गई हैं। साथ ही भारत सरकार की ओर से उन्हें 5 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति भी मिलेगी।
गौरतलब है कि यशस्वी ने हाल ही में हिंदी ओलंपियाड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लिखित परीक्षा के प्रथम चरण में गोल्ड मेडल और प्रथम रैंक प्राप्त की थी।
विद्यालय में खुशी का माहौल
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि ‘श्रेष्ठा योजना’ जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
क्षेत्र में हर्ष की लहर
यशस्वी की इस सफलता पर झाड़ोली झांकर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



