Uncategorized

पुरानी बस्ती के सबसे बड़े स्कूल में प्रवेश कार्यक्रम संपन्न अभिभावकों ने जानी नई शिक्षा सुविधाएं

रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल में नए एवं भव्य चार मंजिला प्रांगण

 

बस्ती पुरानी बस्ती क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहा रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल में नए एवं भव्य चार मंजिला प्रांगण में पैरेंट ओरिएंटेशन एवं प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. फैसल अख्तर ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि स्कूल लगातार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है उन्होंने विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विशेष शैक्षिक सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा भविष्य में शुरू होने वाली नई सुविधाओं से भी सभी को अवगत कराया

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय द्वारा वर्ष 2019 से संचालित जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम रहा। डॉ. फैसल अख्तर ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से जुड़े हुए प्रैक्टिकल कराए जाते हैं इन प्रैक्टिकल्स के मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स का विशेष प्रदर्शन भी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया जिसे अभिभावकों ने काफी सराहा

विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि इस नए सत्र से छोटे बच्चों के लिए प्ले वे कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं जिससे प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक रोचक सहज एवं प्रभावी बनाया जा सके

सनराइज स्कूल द्वारा इस सत्र में विद्यार्थियों को कई आधुनिक एवं विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं इनमें एस्ट्रोनॉमी लैब मैथ लैब रोबोटिक लैब लैंग्वेज लैब जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम प्ले-वे, आर्ट, म्यूजिक एवं एक्टिविटी रूम स्मार्ट क्लास इनडोर गेम एरिया आउटडोर गेम एरिया लाइब्रेरी तथा सोशल स्टडीज लैब प्रमुख हैं

विद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि नए शैक्षिक सत्र में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में भी प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके

कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 के रैंकर विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा प्रतिभागियों को मेडल शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ पूरे आयोजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता आधुनिकता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की झलक साफ देखने को मिली

 

मोहम्मद टीपू

भारत संवाद

बस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!