Uncategorized

बस्ती सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना अध्यक्ष जयदीप दुबे व एसओ महेश सिंह की मौजूदगी में जे. ए. इंडियन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव, नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ 

कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के पास संतोष नगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बस्ती सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना अध्यक्ष जयदीप दुबे व एसओ महेश सिंह की मौजूदगी में जे. ए. इंडियन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव, नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ

बस्ती। शहर के जे. ए. इंडियन कॉन्वेंट स्कूल में 13 अप्रैल को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने फीता काटकर विद्यालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दुबे व थाना सोनहा एसओ महेश सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के डायरेक्टर रियाज अहमद इदरीसी को नई बिल्डिंग निर्माण के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित तीनों अधिकारियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं नाटक की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा। साथ ही विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के पास संतोष नगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रबंधक रजिया बेगम, डायरेक्टर रियाज अहमद, मंत्री सिराज अहमद, उपाध्यक्ष एजाज अहमद, प्रधानाचार्य शगुफ्ता जमाल, उप प्रधानाचार्य एम. तबस्सुम सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!