लोकल न्यूज़

रेलवे स्टेशन शराब ठेके पर अधिक वसूली को लेकर विवाद, पुलिस मौजूदगी में मारपीट

  • कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूले जाने को लेकर मंगलवार को जमकर विवाद हो गया। अधिक पैसे लिए जाने का विरोध करने पहुंचे एक आम नागरिक के साथ शराब ठेके पर मौजूद कर्मचारियों की कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब की कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत को लेकर नागरिक ने विरोध जताया, जिस पर ठेके के कर्मचारियों और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान शराब ठेके के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

 

हैरानी की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कटनी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन विवाद को समय रहते शांत कराने में पुलिस पूरी तरह नाकाम नजर आई। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट ने कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना के दौरान रेलवे स्टेशन शराब ठेका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप किया जाता, तो मामला इतना नहीं बढ़ता।

 

घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। मामले को लेकर अब पुलिस की भूमिका और शराब ठेके पर मनमानी वसूली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!