E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

गैंदाटोला में शासकीय भूमि का सीमांकन कार्य सम्पन्न,

पुलिस एवं राजस्व टीम को ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद**

**गैंदाटोला में शासकीय भूमि का सीमांकन कार्य सम्पन्न, पुलिस एवं राजस्व टीम को ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद**

 

भुनेश्वरी साहू छुरिया — ग्राम गैंदाटोला स्थित शासकीय / पंचायत भूमि, सार्वजनिक बाजार चबूतरा एवं शासकीय भवन से संबंधित मामले में आज राजस्व विभाग द्वारा मौके पर सीमांकन एवं जांच कार्य किया गया।

 

पूर्व में दिए गए आवेदन के आधार पर राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी की उपस्थिति में सीमांकन कार्यवाही सम्पन्न हुई। मौके पर ग्राम सरपंच, ग्राम पटेल, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

सीमांकन कार्यवाही के दौरान भूपेंद्र अग्रवाल, अफजल कुरैशी, विजय अग्रवाल, उत्तम सोनी, खलील कुरैशी, नरेंद्र दास माणिकपुरी, राजेश गुप्ता, मनोज कोचे, छोटू देवांगन एवं धनेश्वर गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

मौके पर राजस्व टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा एवं प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, जिससे पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

 

इस अवसर पर आवेदक **अनिश सोनी** द्वारा पुलिस प्रशासन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने मौके पर उपस्थित होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। साथ ही राजस्व विभाग की टीम का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने निष्पक्ष रूप से सीमांकन एवं जांच कार्यवाही पूरी की।

 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सीमांकन के बाद शासकीय भूमि से जुड़े मामलों में आगे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!