Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी के कब्जे से 7.740 बल्क लीटर सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त। 

शेखर ठाकुर भारत संवाद न्यूज़ (छत्तीसगढ़ स्टेट हेड )

दिनांक 17.05.2026

चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 7.740 बल्क लीटर सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त।

आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के तहत मामले है दर्ज !!

अशांति फैलाने वाले दो बदमाशो के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 17.05.2026 को ग्राम बोईरडीह प्राथमिक शाला भवन के बाउण्ड्री के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस ग्राम बोइरडीह प्राथमिक शाला स्कुल को चारो तरफ से घेराबंदी कर मौके पर आरोपी उगेश पारधी पिता संतलाल पारधी उम्र 33 साल साकिन बोरईरडीह ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को शराब अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 43 पौवा सवा शेरा देशी शराब कीमती 3440 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी आबकारी एक्ट के मामले दर्ज है। इसी प्रकार अभियान कार्यवाही के तहत चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है आज दिनांक 17.05.2026 को दौरान अभियान के तहत् झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश 01. युधिष्टिर राजपूत पिता सुरेश राजपूत उम्र 24 साल साकिन चिखली रमन बाजार ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. अरविंद यादव पिता गणेश यादव उम्र 25 साल साकिन भरकापारा थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. के विरूद्ध पृथक से धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदन पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!