Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

गौरी नगर में 17 साल के नाबालिग की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

सिर पर गंभीर चोट के निशान, तीन संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्षेत्र में दहशत का माहौल*

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*गौरी नगर में 17 साल के नाबालिग की हत्या, खून से लथपथ मिला शव: सिर पर गंभीर चोट के निशान, तीन संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, क्षेत्र में दहशत का माहौल*

*राजनांदगांव।* गौरीनगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि यह हत्या किन कारणों से की गई है, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गौरीनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह पावर हाउस के पीछे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। जैसे ही युवक के शव मिलने की जानकारी सामने आई सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौरीनगर निवासी 17 वर्षीय अब्दुल रकीब पिता अब्दुल कादिर के रूप में हुई है।

*शाम 6 बजे घर से निकला, सुबह मिला शव*

जानकारी के मुताबिक मृतक अब्दुल रकीब सोमवार शाम लगभग 6 बजे घर से निकला था, लेकिन रात घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पावर हाउस के पीछे उसका शव देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

*हत्या का अपराध दर्ज, तीन संदेही हिरासत में*

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

*गौरीनगर में हत्या के बाद दहशत का माहौल है*

लंबे अरसे बाद सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और शव को देखकर युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

*शरीर में मिले हैं गंभीर चोट के निशान*

घटना की जानकारी मिलते ही चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि अज्ञात आरोपियों ने हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंककर फरार हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

चिखली चौकी पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए तीनों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!