Uncategorizedमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने अवैध प्लाटिंग का खेल, प्रशासन मौनभू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं

कटनी-जबलपुर हाईवे मार्ग पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने इन दिनों अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि कृषि भूमि को बिना वैध अनुमति के छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर बेचा जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन सब कुछ देखकर भी अनदेखी कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भू-माफिया नियमों को ताक पर रखकर जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। न तो कॉलोनी विकास की वैधानिक अनुमति ली गई है और न ही मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद धड़ल्ले से प्लॉट बेचने का काम जारी है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि आम नागरिकों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!