Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जेजेएम में पानी की बर्बादी पर कार्यदायी संस्था को जारी होगा नोटिस, देना होगा फाईन

अमृत,अमृत 2.0 में नगर क्षेत्र को जल्द सप्लाई होगा 195 MLD पानी, पेयजल की समस्या होगी दूर- जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

बी0जी0सी0सी0प्रा0लि0 को इमलौटा/बरथरी/टहेरका समूह पेयजल योजना में जल्द से जल्द सौ फीसदी रेगुलर वाटर सप्लाई के दिए निर्देश 

बैठक में ग्राम खैलार, शेखर, तालरमन्ना, पुनांवली कला में छूटे घरों तक जल्द से जल्द रेगुलर पानी सप्लाई के दिए निर्देश 

नगर क्षेत्र में जहां जरूरत हो उन मोहल्लों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें 

पाइप पेयजल योजना अंतर्गत शहर क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों के गुणवत्ता की ली जानकारी 

क्षेत्र में योजना अंतर्गत टुल्लू/मोटर से पानी खींचने वालों पर करें कार्यवाही ताकि अन्य घरों में पानी पहुँच सके  

ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, रोस्टर जलापूर्ति के अनुसार ही तैयार करें- डीएम

झांसी। जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र में जहां भी जरूरत है वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एजेंसियो द्वारा खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ री-स्टोर किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि आवागमन में आम जनमानस को किसी भी तरह की अड़चन न हो। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिकता से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द रीस्टोर कराए जाने के निर्देश दिए। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सर्वप्रथम नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति कि समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द नगरीय क्षेत्र में 195 MLD पानी की सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी और अभी जो समस्या है वह दूर होगी।उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मोहल्ले अथवा क्षेत्र जहाँ पानी की अधिक जरूरत है, वहाँ तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डडियापुरा,तालपुरा,सिमरधा एंव मसीहागंज क्षेत्र पर सतत नजर रखी जाए और समस्या होने पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सभी को शुद्ध पानी मिले कोई भी शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजना के सापेक्ष 07 परियोजनाएँ पूर्ण, शेष 03 परियोजनाओं की उन्होंने बिंदुबार की जानकारी ली और जल्द से जल्द शत प्रतिशत घरों में रेगुलर वाटर सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था मै0 बीजीसीसी प्राइवेट लिमिटेड के कार्य की प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम समूह पेयजल योजना इमलौटा, ग्राम समूह पेयजल योजना टेहरका तथा ग्राम समूह पेयजल योजना बरथरी के अवशेष कार्य को जल्द पूर्ण करते हुए सभी गांवों को कमीशन्ड करते हुए रेगुलर वाटर सप्लाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत ग्राम शेखर, खैलार, तालरमन्ना एवं पुनांवली कला के ऐसे घर जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां रेगुलर वाटर सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बबीना विकास खंड के ग्राम खैलार में ग्रामीणों द्वारा टुल्लू/ मोटर लगाकर पानी खींचने पर पीछे के घरों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है,जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कारदायी संस्थाओं को ताकीद करते हुए कहा कि यदि पानी की बर्बादी होती है तो कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करते हुए फाइन लगाया जाए। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने एजेंसियों द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान खोदी गई सड़कों को मानक अनुसार और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए ताकि आम जन मानस को आवागमन में किसी तरह की कोई अड़चन न हो। उन्होंने कहा की भविष्य में जब भी पाइप पेयजल योजना अंतर्गत पाइप लाइन डाली जाए उसकी जानकारी संबंधित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जब भी सड़क को पुनर्स्थापित किया जाए तो इस दौरान भी लोक निर्माण विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री रणविजय सिंह, सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!