Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
राज्यलोकल न्यूज़

कम्पोजिट विद्यालय के शुभारम्भ पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत

संवाददाता – सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया/बलिया। नगर पंचायत बैरिया स्थित कम्पोजिट विद्यालय के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा “मंटन जी” द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा के महत्व एवं क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री मा० दया शंकर सिंह जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मा० वीरेन्द्र सिंह मस्त जी, राज्यसभा सांसद मा० नीरज शेखर जी, पूर्व सांसद सलेमपुर मा० रविन्द्र कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री मा० नारद राय जी, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू जी एवं विजय बहादुर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय परिसर के निरीक्षण के साथ हुआ। इस दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि मा० दया शंकर सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
राज्यसभा सांसद मा० नीरज शेखर जी ने विद्यालय के शुभारम्भ को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं पूर्व सांसद मा० वीरेन्द्र सिंह मस्त जी ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला भी होता है।
पूर्व मंत्री मा० नारद राय जी एवं पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल से निश्चित रूप से क्षेत्र के बच्चों को नई पहचान मिलेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
कार्यक्रम के आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा “मंटन जी” ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!