Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

बयाना में पहली बार मल्लखम्भ का प्रशिक्षण

बयाना।आर्यसमाज बयाना द्वारा २३ मई से दिव्य जीवन निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आर्य समाज बयाना की बरिष्ठ कार्यकर्ता सुनयना आर्या ने बताया कि शिविर का उद्देश्य है बच्चों को बुराइयों से बचाकर अनेक प्रकार के आसन व्यायाम सिखाकर उनका शारीरिक विकास करना। साथ ही बच्चे संस्कार, चरित्र एवं मानवीय मूल्यों की दृष्टि से भी अच्छे हो सके। आर्यसमाज द्वारा बयाना में पहली बार लकड़ी मल्लखम्भ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिस पर बच्चे विभिन्न प्रकार के आसनों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसे देखकर लोग आश्चर्य चकित रह जाते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय कोच सुरेन्द्र सोलंकी आत्मरक्षा के लिए बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। आचार्या हेमलता शास्त्री यज्ञ, गायत्री आदि मंत्र एवं सुनयना आर्या आसन, प्राणायाम, योग निद्रा का अभ्यास करा रही हैं । परमसुख आर्य, प्रदीप आर्य, निहाल , पारस ने धर्म का महत्व, राष्ट्र नायक श्री राम, स्वास्थ्य आदि बौद्धिक सत्र लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!