E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

भिलाई-रायपुर राजनांदगाव में ED का छापा

कई ठिकानों पर चल रही जांच !!

भिलाई-रायपुर राजनांदगाव में ED का छापा, कई ठिकानों पर चल रही जांच !!

 

शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़)

राजनांदगांव भिलाई/रायपुर। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के इस्पात नगरी भिलाई शिक्षक नगर राजनांदगाव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे अलग अलग वाहनों में भिलाई राजनांदगाव रायपुर पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक राजनांदगाव , भिलाई के सेक्टर-10 और नेहरू नगर क्षेत्र में ED की टीम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भिलाई में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के यहां रेड पड़ी है। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के यहां भी छापा पड़ा है। रायपुर में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर भी ईडी की टीम जांच पड़ताल कर रही। बताया जा रहा कि यह कार्रवाई सीजीपीएससी घोटाले से जुड़ा है।कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ED की कार्रवाई के चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह से ही हलचल का माहौल है। टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!