Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अपने जन्मदिन पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दिव्यांगजनों को दिया बड़ा तोहफा,

बलौदाबाजार में ‘दिव्यांग भवन’ का शुभआरम्भ.

संवाददाता संगीता सिंह

अपने जन्मदिन पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दिव्यांगजनों को दिया बड़ा तोहफा, बलौदाबाजार में ‘दिव्यांग भवन’ का शुभआरम्भ.

 

बलौदाबाजार। प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सुविधा के लिए बलौदाबाजार में ‘दिव्यांग भवन’ (नि:शक्त जनकल्याण केंद्र) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं” और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह दिव्यांग भवन दिव्यांग भाई-बहनों के अधिकारों, सुविधाओं और उनके सपनों को नई उड़ान देने का केंद्र बनेगा। यहां उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं और सहायता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

 

 

उन्होंने कहा, “आज जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग भाई-बहनों के चेहरे की निश्छल मुस्कान और उनका असीम स्नेह मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार है। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!