लोकल न्यूज़

क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ शानदार आगाज़, पीयूष सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

कोटवां(बलिया)स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कोटवां के जनसेवक एवं वार्ड नं०-5 जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी पीयूष सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, समर्पण और टीम भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने आयोजन समिति द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी कमेटी सदस्यों, आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह के दौरान खेल प्रेमियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!