Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ में 1000 से ज्यादा नौकरियों का मौका,

आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*छत्तीसगढ़ में 1000 से ज्यादा नौकरियों का मौका, आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन* 

 

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। दुर्ग जिले में आज मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की कई कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 1000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल डिग्रीधारक अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं।

रोजगार विभाग के अनुसार, यह रोजगार मेला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में आयोजित होगा। अब तक करीब 15 निजी कंपनियों ने इसमें भाग लेने की सहमति दी है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पैरामेडिकल सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और वेतनमान संबंधित कंपनियों द्वारा तय किया जाएगा।

 

ऐसे करें आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले रोजगार पंजीयन (Employment Registration) होना आवश्यक है।

बालोद में भी लगेगा प्लेसमेंट कैंप

दुर्ग के अलावा बालोद जिले के गुण्डरदेही स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) में भी शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यहां तीन निजी कंपनियों के माध्यम से 851 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

भर्ती करने वाली कंपनियां और पद इस प्रकार हैं:

 

एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग – 575 पद

सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई – 206 पद

पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर – 70 पद

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग और अन्य मेडिकल एवं तकनीकी कोर्स कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

 

वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

रोजगार विभाग ने बताया कि सभी रिक्त पदों, आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!