E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राजनांदगांव में 76 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला:

बिना माल खरीदे 8.22 करोड़ की ली टैक्स छूट, संचालक गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।

राजनांदगांव में 76 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला: बिना माल खरीदे 8.22 करोड़ की ली टैक्स छूट, संचालक गिरफ्तार*

 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के बड़े मामले का खुलासा किया है। मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक फर्म ने करीब 6 महीने में 76 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार दिखाया, लेकिन जांच में इन लेन-देन के वास्तविक होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।

 

जांच के दौरान जीएसटी रिटर्न और अन्य दस्तावेजों की जांच में 8.22 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट ITC संदिग्ध पाई गई। इससे शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आशंका है।

 

अधिकारियों के मुताबिक, कारोबार केवल कागजों में दर्शाया गया था। जांच में सामने आया कि फर्म ने पश्चिम बंगाल की कुछ संदिग्ध कंपनियों से आयरन और स्टील खरीदी के करोड़ों रुपए के बिल लिए थे। हालांकि माल की वास्तविक खरीदी के सबूत नहीं मिले। इन बिलों के आधार पर फर्जी ITC का लाभ लिया गया।

 

मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार कर 14 दिनों की कस्टोडियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

*फर्जी बिलिंग नेटवर्क का हिस्सा होने का शक*

अधिकारियों के अनुसार, कई फर्म सिर्फ फर्जी बिल जारी करने और गलत तरीके से ITC उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही थीं। जांच में माल के वास्तविक परिवहन या सप्लाई के प्रमाण नहीं मिले।

 

*कई अन्य लोगों की भी जांच*

राज्य कर विभाग की जांच अभी जारी है। बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेजों और संबंधित व्यापारिक इकाइयों की पड़ताल की जा रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!