E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सुबह-सुबह पुलिस का मेगा ऑपरेशन,

बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; 90 संदिग्ध हिरासत में**

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव*

*सुबह-सुबह पुलिस का मेगा ऑपरेशन, बदमाशों के ठिकानों पर दबिश; 90 संदिग्ध हिरासत में**

शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ रविवार की सुबह पुलिस ने ऐसा अभियान चलाया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। सूरज निकलने से पहले ही पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय हो गईं और चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 90 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जबकि कई आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ती चाकूबाजी, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। अभियान के लिए पहले से बदमाशों की सूची तैयार की गई थी और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाई गई थी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का सत्यापन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए 90 लोगों की जांच और सत्यापन के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकू

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!