Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नई दुनिया प्रेस क्लब द्वारा ऑल राउंडर शालिनी सौरभ चितलांग्या को नायिका सम्मान!!* 

लेखिका,कवयित्री , ज्योतिष शास्त्री,मंच संचालक,मोटिवेशनल स्पीकर,समाज सेविका आदि कई विधाओं में अपना लोहा मनवाती हैं

*नई दुनिया प्रेस क्लब द्वारा ऑल राउंडर शालिनी सौरभ चितलांग्या को नायिका सम्मान!!* 

शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ )……*

…* 5 जुलाई रविवार को नई दुनिया द्वारा आयोजित नायिका सम्मान में संस्कारधानी की बिटिया और बहुरानी जो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।आप रॉयल किड्स कॉन्वेंट की गणित विभागाध्यक्ष ,गौसेवक,जीवसेवक,शेफ,

लेखिका,कवयित्री , ज्योतिष शास्त्री,मंच संचालक,मोटिवेशनल स्पीकर,समाज सेविका आदि कई विधाओं में अपना लोहा मनवाती हैं लेकिन विशेष रूप से गौसेवा और जीव सेवा के क्षेत्र में आज तक १०० से ज्यादा गौमाता और श्वानों के इलाज ,भोजन,पानी आश्रय इत्यादि हेतु समर्पित कार्य को प्राथमिकता देती है।अमूल , नेस्ले, मैगी जैसे बड़े ब्रांड के पेज पर लाइव कुकिंग सेशंस लेती हैं।विगत १५ से ज्यादा वर्षों से शिक्षिका के रूप में देश की भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन किया है।कोरोना सम्मान,मानव सेवा समान,गौसेवा सम्मान,जीव सेवा रत्न,महात्मा गांधी सम्मान,फैशन आइकन,पर्यावरण मित्र सम्मान , माहेश्वरी वूमेन ऑफ वर्थ सम्मान इत्यादि कई सम्मानों से इन्हें सम्मानित किया गया है।

कई अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य निरंतर करते हुए इन्होंने अपनी के नई पहचान बनाई है जो कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

नई दुनिया द्वारा कई प्रतिभाओं की धनी शालिनी सौरभ चितलांग्या जी को सम्मानित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गौरव हो रहा है ।हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है और आपके कार्यों हेतु अपनी नायिका को नमन करते हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!