Uncategorized
व्यापारियों के साथ अन्याय स्वीकार्य नहीं – अध्यक्ष सौरभ गर्ग

बयाना।किराना एवं परचून संघ बयाना द्वारा जिले में व्यापारियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरिराम कुमावत को ज्ञापन सौंप कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।संघ अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार्य नहीं होगा।उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर संघ अध्यक्ष सौरभ गर्ग, महामंत्री नरेश सिकंदरा, सूर्यकांत सिंहल , दीपक मित्तल, लोकेश गर्ग, डब्बू सिंहल सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे



