जबलपुर। जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरा बाजार में संचालित कथित अवैध शराब दुकान के विरोध में चल रहे धरना एवं भूख हड़ताल को रविवार को नया समर्थन मिला। जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया।
न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

इस दौरान कन्हैया तिवारी ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का समर्थन व्यक्त किया तथा कहा कि यदि क्षेत्र की जनता किसी अवैध गतिविधि के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही है, तो संबंधित प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों पर सदैव जनता के साथ खड़ा रहेगा।
धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।