Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गुडवर्क बलिया पुलिस : ब्लाइंड मर्डर कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अधीक्षक ने पुलिस टीम को दिया ₹25 हजार का पुरस्कार

बलिया। जिले की सहतवार थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम उदहा में हुए वृद्ध की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट तथा घटना के समय पहने गए खून से लथपथ कपड़े बरामद किए हैं। मामले का शीघ्र अनावरण करने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई की रात थाना सहतवार क्षेत्र के ग्राम उदहा निवासी व्यास वर्मा (61) की अज्ञात हमलावरों ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में थाना सहतवार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई जिसके बाद जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद मुख्य वजह थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवम वर्मा अपने पिता स्वर्गीय राम उदार वर्मा (जो यहा नेवर्सा पर रहते थे) और नाना के साथ मृतक द्वारा पूर्व में की गई मारपीट को लेकर रंजिश रखता था, जबकि दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा का मृतक से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई की रात करीब 10 बजे दोनों आरोपियों ने साथ बैठकर शराब पी और योजनाबद्ध तरीके से व्यास वर्मा पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

 

संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम वर्मा को त्रिकालपुर-अतरडरिया तिराहे से हिरासत में लिया, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगी ईंट, घटना के समय पहने गए टी-शर्ट, हाफ पैंट और बनियान बरामद किए गए। इसके बाद दूसरे आरोपी गोपाल वर्मा (40), पुत्र हृदयानंद वर्मा को उदहा-त्रिकालपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

ब्लाइंड मर्डर का त्वरित और सफल खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने सहतवार पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को 25,000 का नकद पुरस्कार दे कर प्रोत्साहित किया है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!