यूपी
गुरसरांय के 132kV बछेह उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य जारी: सभी 33kV फीडर बंद, कार्य पूरा होते ही बहाल होगी बिजली आपूर्ति

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय स्थित 132kV उपकेंद्र बछेह पर आवश्यक अनुरक्षण (मेंटीनेंस) कार्य तेजी से किया जा रहा है। सुरक्षा और तकनीकी कारणों के चलते इस उपकेंद्र से जुड़े सभी 33kV फीडरों की विद्युत सप्लाई को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के पूरा होने के बाद बिजली लाइनों की जांच कर तुरंत विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।



